फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, पानी और नलकूप पर खर्च होंगे 47 लाख

Fri, 22 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना 2015-16 की शुक्रवार को जिला पंचायत में हुई बैठक में सड़क, पानी, नलकूप, लोहिया एवं इंदिरा आवास, पर्यटन विकास और विद्यालयों को उच्चीकृत करने आदि कार्यों के लिए 4705000 लाख खर्च करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा जिले के प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी ने नलकूपों को दुरुस्त कराने और सर्वे कराकर रसोइयों के बकाए का भुगतान करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि जिला योजना वर्ष 2014 में शासन की ओर से जिले में निर्धारित खर्च 20693.00 लाख के सापेक्ष मार्च  2015 तक 10691.00 लाख (51.67) रुपये मिले जबकि 10119.35 लाख रुपये विभिन्न योजनाओं पर खर्च हुए।
विज्ञापन


जिला योजना वर्ष 2015-16 में शासन से जिले में विकास कार्यों के लिए 4705000 लाख रुपये खर्च तय है जो पिछले साल से 127.37 फीसदी अधिक है। इससे वर्ष 2015-16 में चालू, विस्तार के तहत 4500 मुफ्त बोरिंग, 150 मध्यम नलकूप, 46 नई दुग्ध समितियों का गठन, मनरेगा के तहत 1.26 लाख मानव सृजन, 32 पंचायत भवनों का निर्माण, 32 किमी सीसी रोड, केसी ड्रेन का निर्माण, 16095 शौचालय निर्माण, 1850 सोलर लाइट, 1593 लोहिया आवास, 8340 इंदिरा आवास, पर्यटन विकास की 74 परियोजनाएं, 12 विद्यालयों का उच्चीकरण किया जाएगा।  प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र भोजापुर, बौरी, हरिहरपुर, धामूपुर, परसनी, कुर्रा, रघुनाथपुर, जलालाबाद, सुलेमापुर एवं मटखन्ना की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें