प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मंडल कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सिंचाई संघ के पदाधिकारियों ने वेतन विसंगति को दूर करने, नलकूप चालकों को नियमित करने की मांग उठाई।
चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 16 जून से लखनऊ में प्रमुख अभियंता के कार्यालय पर भूख हड़ताल की जाएगी।
धरना सभा में संघर्ष समिति के प्रांतीय चेयरमैन डीएन सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने, नलकूप चालकों को नियमित करने, सींचपाल का ग्रेड पे 2400 तथा सींचपालक का पे ग्रेड 2400, सींच पर्यवेक्षक का पे ग्रेड 2800, सींच पर्यवेक्षक को बाइक का भत्ता देने आदि रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की।
इस मौके पर किशुनदेव सिंह, रामअवध यादव, नमोनारायण, उमेशचंद्र सिंह, कमलदेव सिंह, गुप्तेश्वर तिवारी, कन्हैया यादव, दिवाकर तिवारी, मुन्ना मिश्र, प्रकाशचंद्र राय, शिववदन राय, अमरनाथ, जयप्रकाश यादव, इंद्रशेखर मिश्र, सुरेंद्र राम, संतोष, मनीष, प्रभुनाथ राय, रत्नेश राय, हाशिम, रवींद्र राय, मारकंडेय राय आदि मौजूद रहे।