फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार करोड़ से 13 वार्डों की सुधरेंगी सड़कें, नालियां और स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका के 13 वार्डों में 4.09 करोड़ रुपये की धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पालिका परिषद को धनराशि जारी की गई है। 28 अगस्त को शासन के अनुसचिव पारस पाथ ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। पत्र में उल्लेख है कि शासन की ओर से जारी धनराशि से संबंधित वार्डों में प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही ढक्कनयुक्त नालियों व सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही नगर के वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटें व बदहाल सड़कों की मरम्मत कराई जाए। शासन की ओर से जारी धनराशि से होने वाले विकास कार्य से नगर की करीब 70 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

39.97 लाख से रिवर बैंक कॉलोनी पार्क का होगा सुंदरीकरण-रिवर बैंक कॉलोनी पार्क का दिन भी बहुरने वाला है। इसके सुंदरीकरण के लिए शासन की ओर से 39.97 लाख रुपये दिए गए हैं। इससे पार्क में पाथ-वे, शौचालय का निर्माण करने के साथ ही पेयजल की व्यवस्था को सुधारा जाएगा। साथ ही झूलों की स्थिति भी सुधरेगी।
शासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पालिका परिषद को चार करोड़ नौ लाख 23 हजार रुपये की धनराशि मिली है। इससे विकास के कार्य होंगे। -धीरेंद्र कुमार राय, ईओ नगर पालिका, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर होंगे विकास कार्य
पक्का पुल के नीचे श्मशान घाट से नवाब साहब के फाटक तक ऑक्टागोनल पोल समेत 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

उर्दूबाजार में ऑक्टागोनल पोल समेत 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

लकड़ी के टाल होते हुए तुलसी के पुल तक ऑक्टागोनल पोल समेत 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

टैक्सी स्टैंड के पास रेलवे क्रॉसिंग से मालगोदाम रोड होते हुए रेलवे स्टेशन तक 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

बड़ीबाग चुंगी से शास्त्रीनगर चौराहा तक 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

बंधवा पुल से आयकर विभाग तिराहे तक 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

एसपी ऑफिस से नवापुरा मोड़ होते हुए शास्त्री नगर तक 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

सिकंदरपुर मोड़ से डीएम आवास होते हुए पीरनगर पोस्ट आफिस तक 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

विकास भवन चौराहे से नेहरू स्टेडियम तक 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लगाई जाएगी।

अष्टभुजी कॉलोनी में दोनों तरफ ढक्कनयुक्त नाली व सीसी सड़क का निर्माण

सिकंदरपुर में एक तरफ ढक्कनयुक्त नाली व सीसी सड़क का निर्माण

तुलसीसागर में आरसीसी ढक्कनयुक्त नाली व सीसी सड़क का निर्माण

तुलसीसागर में दोनों तरफ ढक्कनयुक्त आरसीसी नाली व सीसी सड़क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें