फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ और पानी से राह दुरुह

Sun, 16 Jul 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
कैलाशपुरी कालोनी जाने वाले रास्ते पर लगा पानी।
विज्ञापन
मिश्रौलिया से फुल्ल्लनपुर जाने वाला मार्ग एक तरफ जहां कीचड़-पानी से घिरा हुआ है। वहीं मिश्रौलिया से कैलाशपुरी कालोनी जाने वाली सड़क पर पानी लगा हुआ है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों की खूब फजीहत हो रही है। लोग मजबूरीवश किसी तरह से कीचड़ और पानी के बीच से आवागमन करने को विवश हैं। मुहल्लावासियों द्वारा बार-बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी सड़कों की दशा को सुधारने का काम नहीं किया जा रहा है।      
विज्ञापन


मिश्रौलिया से फुल्लनपुर जाने वाले मार्ग की दशा वर्षों से खराब है। अंधऊ बाईपास से थोड़ी दूरी पर सड़क की दशा इस कदर खराब हो गई है कि सड़क को देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई गड़ही है। पूरे सड़क पर मिट्टी और पानी फैला हुआ है। बाइक सवार किसी तरह से कीचड़ के बीच से लड़खड़ाते हुए आवागमन कर रहे हैं।

पैदल आवागमन करने वालों के लिए भी यह सड़क काफी कष्टदायक साबित हो रही है। आए दिन लोग कीचड़ में फिसलकर गिरते हुए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। मिश्रौलिया से कैलाशपुरी कालोनी जाने वाली सड़क पूरी तरह बिगड़ गई है। मार्ग झील में रूप में दिखाई दे रहा है। काफी दूर तक पानी फैलने के साथ ही कीचड़ फैला हुआ है।
विज्ञापन


चार पहिया, बाइक और साइकिल सवार तो पानी के बीच से निकल जा रहे हैं, लेकिन पैदल आवागमन करने वालों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मुहल्लावासियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग के साथ ही जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया तो मुहल्लावासी सड़कों पर उतरने को विवश होंगे।      
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें