फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग निर्माण न होने पर चुनाव बहिष्कार

Mon, 09 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के चांदपुर गांव में चकरोड को लेकर चुनाव का वहिस्कार करते ग्रामीण।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के चांदपुर जाने वाली संपर्क मार्ग बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन किसी भी स्तर से उस पर ध्यान नहीं दिया गया। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से नाराज होकर ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिए मिट्टी डालकर संपर्क मार्ग आने-जाने लायक बनाया। जनप्रतिनिधि की इस उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। 
विज्ञापन


संपर्क पर धरना देकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान की धमकी दी। ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने संबंधित बैनर भी मार्ग पर लगाया है। उनका है कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डब्लू राय, बब्बन राय, संजय राय, दामोदर राय, ग्राम प्रधान रणजीत राम, हसनैन अंसारी, गुलामुद्दीन, सद्दाम, बब्बन, शिवबदन, तिलकधारी, त्रिभुवन, शिवनायक, सुधीर, ओमप्रकाश, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें