फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत: नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुआवजे और जमीन के आश्वासन पर माने

Tue, 08 Sep 2026 02:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने कादीपुर चट्टी पर चक्काजाम कर दिया। काफी समझाने के बाद मुआवजे और जमीन के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार, रजनीश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद-मुहम्मदाबाद मार्ग पर कादीपुर चट्टी के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने रात करीब साढ़े नौ बजे मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि और नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, मृतकों के परिजन मौके पर एसडीएम को बुलाने और मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर माने परिजन
मामला बढ़ता देख कासिमाबाद के उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को मुआवजा देने के साथ ही पट्टे की जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी। एसडीएम ने पट्टे की जमीन दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक चला जाम रात 11 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

इसे भी पढ़ें; बलिया: चलती ट्रेन पर पथराव, एक यात्री घायल; छानबीन में जुटी जीआरपी और आईपीएफ की टीम
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कादीपुर चट्टी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान 16 वर्षीय अमित राम की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होने पर मऊ रेफर किए गए 23 वर्षीय रजनीश यादव ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में डिहवा गांव निवासी चंद्रमा राम (60) और अनुज कुमार (35) घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे में मृत अमित राम दो भाइयों में छोटा था, जबकि रजनीश यादव अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें