फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident News: वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे 17 यात्री घायल

Thu, 30 Jan 2025 10:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पर दो हादसों में 17 लोग घायल हो गए। सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। घटना कोहरा छाए होने और पशु के अचानक सामने आ जाने के चलते हुआ। 
विज्ञापन
दुर्घटनाओं के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Gorakhpur Highway Accident: वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पर दो स्थानों पर कुल चार गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें एक गाड़ी पलट गई तो दो गाड़ियां आपस में एक के बाद एक करके टकरा गईं। हादसे कोहरा और अचानक पशु के आ जाने से हुए। घटना में कुल 17 तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद तीर्थ यात्रियों को लेकर आ रही पिकअप सैदपुर थाना क्षेत्र के सादत मोड़ के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 37 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सैदपुर ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उनके गंतव्य नसीरपुर कासिमाबाद रवाना किया गया। 

उधर, नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी हाईवे पर स्कूल बस की टक्कर में ट्वेल्स गाड़ी में सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महाकुंभ स्नान करके वापस जा रहे मुज्जफरपुर बिहार निवासी चालक विवेक कुमार ट्वेल्स गाड़ी में कुल 24 यात्रियों को लेकर वापस घर जा रहे थे। इस बीच कोहरा छाया हुआ था। 
विज्ञापन


सहेड़ी हाईवे के पास कार के सामने अचानक छुट्टा पशु दिखा। इससे अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही एक स्कूल की बस से गाड़ी की टक्कर हो गई। उसमें सवार चालक विवेक कुमार, प्रिरंजन कुमार, अनिल कुमार सिंह सभी मुज्जफरपुर निवासी और निभा पांडेय बसतपुर सिवान निवासी घायल हो गए। सभी घायलों को नंदगंज स्वास्थ केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें