फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई- रिक्शा पलटने से महिला समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट-बारा रोड पर रेलवे प्लांट के पास शुक्रवार की दोपहर जिला मुख्यालय से तेज रफ्तार आ रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गया। घटना में एक महिला और बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

शहर के नवाबगंज मुहल्ला निवासी सरोज देवी (35) पत्नी अनिल कश्यप तथा उनकी बेटी आंचल (15) के साथ आरुषि, अनुष्का, आदित्य तथा रिश्तेदार आशीष कुमार (17) ई-रिक्शा से रेवतीपुर की तरफ जा रहे थे। मेदिनीपुर के पास तेज गति होने के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ई -रिक्शा सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा पलटते ही उस पर सवार बच्चे चिखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग वहां दौड़कर पहुंचे और ई रिक्शा को उठाया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गए और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने ई-रिक्शा और चालक को पकड़कर थाना ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें