गाजीपुर के कुंवरपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से शनिवार को टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य हादसे में एक प्राइवेट चिकित्सक की जान चली गई।
गाजीपुर के कुंवरपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से शनिवार को टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य हादसे में भी एक की मौत हो गई। करंडा थाना क्षेत्र के रामनाथपुर गांव निवासी नगीना राम (45) अपनी पत्नी शीला देवी (40) को लेकर बाइक से पियरी गए थे। पति-पत्नी सुबह बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन
कुंवरपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के साथ पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
इधर, सिखड़ी गांव निवासी प्राइवेट चिकित्सक राजकुमार सरकार (55) बखरा स्थित पेट्रोल पंप से तेल भराकर घर लौट रहे थे। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव के रहने वाले डीएम राजभर और उसका दोस्त 15 दिन पूर्व शादी में मिली बाइक से दुल्लहपुर से हंसराजपुर की तरफ जा रहे थे।
सिखड़ी हमीद मार्ग पर प्राइवेट चिकित्सक की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में चिकित्सक राजकुमार की मौत हो गई। घायलों को मनिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।