फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दुर्घटना के बाद परिजनों के बिलखने से गांवों में मातम छाया रहा। मुहम्मदाबाद : बड़कीबारी निवासी दरोगा वनवासी (6) रविवार की देर शाम अपने गांव के सामने गाजीपुर-भरौली मार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान देर रात मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

देवकली : नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली ब्लॉक मोड़ पर सोमवार की देर शाम मोपेड एवं कार की टक्कर में सोन्हुली गांव निवासी रामवृक्ष बिंद (65) गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वह मोपेड से सामान खरीदने देवकली बाजार मोड़ पर आए थे। कि गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पार करते समय सैदपुर की ओर जा रही कार से टक्कर हो गई थी। उधर, हादसे में मौत की खबर सुनकर परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें