फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर सहित दो की मौत

विज्ञापन
देवकली बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना के बाद लोगो से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन से कुचलकर मजदूर सहित दो की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने देवकली बस स्टैंड के पास वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देवकली : नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंड के पास शनिवार की देर रात सड़क पार करते समय बाइक ने देवकली गांव निवासी मजदूर सुनील राम (35) को धक्का मार दिया। जब-तक वह संभालता, पीछे से आ रही पिकअप उसे कुचलते हुए निकल गई। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नंदगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

जंगीपुर : कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अनिल यादव (35) बाइक द्वारा किसी कार्य से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाकरचक बाजार में हंसराजपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें