फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय दुकानदार डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
लमुई चक्काबांध गांव के गंगा तट पर युवक के डूबने के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध गांव स्थित घाट पर रविवार को गंगा में नहाते समय दुकानदार गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करने में जुटी रही, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर दस निवासी मकुन चौरसिया (25) अपने कुछ मित्रों के साथ चक्काबांध घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चल गया और डूबने लगा। यह देख उसके मित्र चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर जब-तक आस-पास के लोग पहुंचते युवक पानी में डूब चुका था। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी बिलखते हुए घाट पर पहुंचे और युवक की तलाश मेें जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। चार भाइयों में मकुन सबसे छोटा है। युवक करंडा क्षेत्र में गुमटी में पान की दुकान चलाता था। दोपहर में वह अपने मित्रों के साथ नहाने गया था कि हादसे का शिकार हो गया। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि गोताखोर की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें