फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्वांचल में देवरिया सहित दो सीटों पर दावा करेगी रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। राष्ट्रीय लोकदल का भाईचारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन माऊपारा स्थित एक महाविद्यालय में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि इंडिया दल से जो भी उम्मीदवार आए उसके पक्ष में एकजुट होकर उसे सफल बनाएं। पार्टी प्रदेश में 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें पूर्वांचल में देवरिया सहित दो सीटे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सात-आठ प्रतिशत लोगों के हाथों में सिमट कर रह गई है। पूरे देश में 97 लाख पद रिक्त हैं जिसपर भर्ती नहीं की जा रही है। संविधान, लोकतंत्र एवं किसानों की खुशहाली के लिए राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उनके बल पर ही पार्टी चलती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता महंगाई की मार से कराह रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान बदहाल है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रान्तीय सचिव रमाशंकर यादव, जितेन्द्र राय, हरिनारायण यादव, रामजी यादव, विरेन्द्र यादव, रामपति यादव, रामकुमार यादव, दयाराम प्रजापति, चन्द्रिका कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ यादव एवं संचालन श्रीप्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें