दुल्लहपुर। गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग 67 का नवीनीकरण में मानक की विपरीत कार्य करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। साथ ही शनिवार को विरोध जताते हुए पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिरनो थाना से मऊ बॉर्डर पर स्थित हरदासपुर खुर्द गांव के तक 19.560 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जफरपुर गांव के पास अंग्रेजों के जमाने में बने पुल को ठेकेदार ने ध्वस्त करके एक छोटी पुलिया बना दी। हालांकि इससे पानी निकलना मुश्किल हो जाएगा। इससे कई गांवों के किसानों की फसल जलमग्न होनी तय है। विरोध जताने वाले सुभाष राजभर ,सदानंद राजभर, राजदेव साधु ,मुन्नी राजभर ,समीर अहमद ,अभिराज राजभर शामिल रहे।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता खुर्शीद अहमद ने कहा कि वहां की जेई और ठेकेदार से बात होगी और वहां पर बेहतर तरीके से कार्य करने का कार्य कराया जाएगा।