आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से इंटर कालेज सुहवल के मैदान पर चल रहे गणेश राय मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रेवतीपुर और पखनपुरा के बीच सोमवार को खेला गया। इसमें रेवतीपुर ने पखनपुरा को 3-0 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया।
फुटबाल के फाइनल मैच 20वें मिनट में रेवतीपुर के मनोज यादव ने गोलकर अपनी टीम को 1 -0की बढ़त दिला दी। 25 वें मिनट में रेवतीपुर के ही अरविंद ने एक और गोल दाग कर टीम को 2 - 0 से आगे कर दिया। मध्यांतर के बाद रेवतीपुर के भोला यादव ने एक और गोल कर टीम को 3 - 0 की मजबूत बढ़त दिलाते हुए पखनपुरा को हराया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र उर्फ सत्या यादव ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विजेता व उप विजेता टीम को
शील्ड व नकद पुरस्कार दिया। बेहतर खेलने के लिए रेवतीपुर टीम के खिलाड़ी मनोज यादव को विशेष पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर खेल मैदान बनवाने की बात की गई। मुख्य अतिथि ने इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कोच विनयकांत राय, शुभम यादव, मोती यादव, प्रफुल्ल चन्द्र राय, अंकित यादव, आदित्य नारायण राय, मदन यादव, त्रिभुवन यादव, सोनू राय, राजू राय, मिंटू पांडेय, पंकज यादव मौजूद रहे। निर्णायक चुन्नू मिश्रा और उद्घोषक सुरेंद्र राय रहे।