फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहपुर पर मंगलवार को हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों पर उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है। शासन की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं जिसका लाभ उठाना चाहिए। जिन बूथों पर एएमएफ से संबंधित कोई कमी हो तो उसे शीघ्र पूर्ण किया जाना चाहिए। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग से आवश्यक सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत बच्चों का बेस लाइन सर्वे कर कमजोर बच्चों को रेमेडियल क्लास लेने के लिए सभी अध्यापकों को निर्देशित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि पठन-पाठन में व्यापक बदलाव लाने के लिए शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करना चाहिए ताकि देवकली ब्लाक पूरे जिले में माडल एवं प्रेरक ब्लाक बन सके।
बैठक में अशोक यादव, संतोष यादव, धनंजय सिंह, चंदन, रूपेंद्र दुबे, अवधेश, सुरेंद्र भारद्वाज, सिद्धार्थ सिंह, दिग्विजय सिंह, उर्मिला देवी, शशिकला यादव, स्वतंत्र सिंह, रंजीत यादव, शमसुद्दीन अहमद, संतोष कुमार, उमेश यादव, राजेश, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें