फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में रिटायर्ड कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग पर दौलतनगर गांव के समीप मंगलवार को ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्राॅली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में शामिल वाहनों की चपेट में आने से साइकिल सवार सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने एक घंटे तक सड़क पर जाम रखी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त दौलत नगर गांव निवासी नगीना पाल (65) साइकिल से घर का सामान खरीदने सादात बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय दोपहर एक बजे शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग से गांव की तरफ कटे लिंक मार्ग के पास मुड़े तभी शादियाबाद की ओर से जा रहे ट्रेलर और मजुई की तरफ से आ रहे सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली में सीधी टक्कर हो गई। साइकिल सवार नगीना पाल दोनों वाहनों के बीच में आ गए।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का डीजल टैंक टूटकर घटनास्थल पर गिर गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जबकि ट्रेलर का चालक दो किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर खड़ा कर भाग गया।
विज्ञापन

सड़क पर क्षत विक्षत शव देख कर राहगीरों और ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। शव को गमछे से ढंककर राहगीराें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग जाम कर दिया। वे परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोपहर दो बजे जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि मृतक के भतीजे उपेंद्र कुमार पाल की तहरीर पर दोनों चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें