फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार भूले जिम्मेदारी : घाटों, जलाशयों और पोखरों में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डाला छठ का पर्व जिले में हर्षोल्लास संग मनाया गया। इसे लेकर संबंधित विभागों की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। लेकिन, पर्व के बाद विभिन्न क्षेत्रों के गंगा घाट समेत जलाशय व पोखरों में गंदगी देखी गई। पानी में फूल-माला व ईंख के डंठल तैरते हुए नजर आए।
विज्ञापन

नगर के ददरीघाट की सीढि़यों पर कागज के गिलास इधर-उधर बिखरे नजर आए। घाट किनारे नदी के पानी में ईंख की डंठल व पूजा सामग्रियों के अवशेष नजर आए। इसी तरह नवापुरा गंगा घाट पर कूड़ा नजर आया। इन दोनों गंगा घाटों की स्थिति यह बता रही थी कि पर्व के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से सफाई का कार्य नहीं करवाया गया। कमोवेश ऐसी स्थिति ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिली। दुल्लहपुर क्षेत्र के जफरपुर गांव स्थित पोखरे के पानी में फूल-मालाएं तैरती दिखीं। दुल्लहपुर क्षेत्र के डिल्ला गांव के शिव मंदिर पोखरे के पानी में फूल-माला, ईंख की डंठल नजर आई। साथ ही पोखरे के एक बड़े हिस्से में जलकुंभी व कीचड़ रहा। कुछ ऐसी ही स्थिति भीमापार क्षेत्र के सेमरौल गांव स्थित पोखरे की भी रही।
जलाशयों की सुंदरता पर बट्टा लगा रही गंदगी
गाजीपुर। विभिन्न प्रकार के जलाशयों पर बिखरी गंदगी स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रही है। साथ ही इनकी सुंदरता पर भी बट्टा लगा रही है। लोगों का कहना है कि पर्व के बाद विभिन्न प्रकार के जलाशयों की साफ-सफाई का कार्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों का करना चाहिए। जलाशयों की देखरेख की जिम्मेदारी अधिकारियों की है।
विज्ञापन

नगर के गंगा घाटों पर जल्द ही सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा। साफ-सफाई के लिए प्रत्येक गंगा घाट पर एक सफाइकर्मी की तैनाती की जाएगी।- अमिता वरुण, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें