फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरे में गिरने से बचने को पाइप का सहारा लिया, करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज । थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव स्थित काली मंदिर के पास स्थित पोखरे के पास करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पोखरे के पास लगे टेंट की पाइप में करंट उतरने से हादसा हुआ। बड़हरा गांव निवासी शुभम यादव (23) डाला छठ की पूजन सामग्री व फल दऊरी में लेकर पोखरे के पास पहुंचा था। इसी दौरान वह असंतुलित हो गया। गिरने से बचने के लिए पोखरे के तट पर लगाए गए टेंट की पाइप का सहारा लिया। लेकिन, वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग व परिजन उसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही शुभम ने दम तोड़ दिया। वह घर पर रहकर गाड़ी चलाता था। माता ममता का रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं । मृतक के पिता रामअवतार यादव ने थाने में तहरीर दी है।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें