फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष न्याय के लिए बार और बेंच उत्तरदायी

Mon, 06 Feb 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के कलेक्ट्रेट बार सभागार में सोमवार को पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री।
विज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों कोे सोमवार को बार के सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निष्पक्ष न्याय के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय बनाने के लिए दोनों उत्तरदायी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस उपस्थित सभी अधिवक्ता बुद्धिजीवी हैं। इनके ऊपर समाज का भी दायित्व है। इस समय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहा है, जिसमें अधिवक्ताओं का सहयोग बहुत जरूरी है। हमें उम्मीद है कि सभी अधिवक्ता निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में अवश्य रुचि लेंगे। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौबे, महासचिव राकेश  कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी, सुरेशचंद्र पांडेय, नित्यानंद पांडेय, जगतमोहन बिंद, कोषाध्यक्ष कृष्णमुरारी राय, सह-सचिव प्रशासन सुशील दुबे, सह-सचिव पुस्तकालय मदन सिंह  कुशवाहा, सह-सचिव प्रकाशन अश्विनी कुमार सहित 12 कार्यकारिणी के सदस्य शामिल थे। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार शुक्ल, चुनाव अधिकारी चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयशंकर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, बालेश्वर सिंह, वंशीधर  सिंह कुशवाहा, वनबिहारी सिंह, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत तिवारी, पूर्व अध्यक्ष कैलाश       यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन     अहमद जमाल जैदी एवं संचालन निवर्तमान महासचिव गोपाल सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें