फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन डाल नर्तकी ने लगाई आग

Mon, 06 Feb 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के राजेंद्र नगर मुहल्ले में रविवार की शाम एक नर्तकी ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। उसके साथ ही अन्य नर्तकियों का आरोप  है कि उसके मकान मालिक ने किराए के बदले उसकी लड़की मांगी थी जिससे क्षुब्ध होकर उसने  ये कदम उठाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मुहल्ले में नर्तकी साधना (55) पत्नी गामा रहती है। नर्तकियों का आरोप है कि साधना के मकान मालिक ने रविवार की शाम उससे किराए की मांग की। इसपर साधना ने नौ माह से नाच-गाना प्रशासन द्वारा बंद कराए जाने और परिवार का भरण-पोषण भी किसी तरह मुश्किल से होने की बात कहकर कुछ दिनों की मोहलत मांगी। इस पर मकान मालिक ने उससे किराए के बदले अपनी लड़की को सौंपने को कहा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद कमरे के भीतर जाकर नर्तकी ने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पास के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, जहां जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस संबंध में सीओ सिटी केसी सिंह ने कहा घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें