फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागपत्र दे दे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय समता भवन पर सोमवार को हुई। इसमें लखीमपुर के निघासन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे निर्वेंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना भइया की हत्या पर आक्रोश जताते हुए दोषियों गिरफ्तारी करने के साथ ही करने प्रदेश सरकार से त्यागपत्र देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ने दम तोड़ दिया है। सरकार प्रदेश को संभालने में विफल साबित हुई है। आए दिन हो रही हत्याओं से आमजन भयभीत है। सरकार का पुलिस पर और पुलिस का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाए विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज कर रही है।
बैठक में रामवृक्ष यादव, अशोक बिंद, छोटू यादव, सदानंद यादव, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर प्रमुख आलोक राम, ग्यासुद्दीन आजाद, अमित ठाकुर, सुरेंद्र यादव, पारस यादव, राजेश यादव, हरवंश यादव, रामनगीना यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें