फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में टूट की खबरें अफवाह, खाद संकट और कानून-व्यवस्था असली मुद्दे : अफजाल

विज्ञापन
गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने जिले की कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, कथित गैंग गतिविधियों और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में टूट की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

एक विशेष बातचीत में सांसद ने कहा कि जनता के असली मुद्दे खाद की उपलब्धता, कानून-व्यवस्था और विकास कार्य हैं, लेकिन इनसे ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ खबरों और चर्चाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, इससे जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाया जा सके। सांसद ने कहा कि प्रशासन को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में काम करना चाहिए। राम मंदिर में चढ़ावे और उससे जुड़े विवादों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि किसी जिम्मेदार धार्मिक व्यक्ति ने कोई सवाल उठाया है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले पर सांसद ने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इसकी अगली सुनवाई 17 जुलाई को निर्धारित है। ऐसे में इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। सांसद ने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं और कई स्थानों पर उन्हें पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार करने की मांग करते हुए कहा कि खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अफजाल ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और दिलदारनगर में अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों पर कहा कि इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विदेश नीति पर भी साधा निशाना
सांसद ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही मध्य-पूर्व की परिस्थितियों और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
2027 पर नजर, लेकिन विकास पहली प्राथमिकता
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह संगठित है और चुनावी तैयारियां जारी हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनकी प्राथमिकता चुनाव नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें