मुहम्मदाबाद के शहीद पार्क में महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली देते गो
मुहम्मदाबाद। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की ओर से बृहस्पतिवार को शहीद पार्क में वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष राम सिपाही ने कहा कि महारानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं। कार्यक्रम के अंत में महासभा की ओर से उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गोंड, बब्बन गोंड, उमेश चंद्र गोंड, खरवार महासभा के अध्यक्ष तुंगनाथ खरवार, राकेश गोंड आदि मौजूद रहे। संवाद