फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरएसएस प्रांत प्रचारक के भाई के घर के बाहर फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी; जानें मामला

Fri, 26 Jun 2026 12:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर के मंझनपुर गांव में आरएसएस के कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम जी के भाई रणजीत सिंह के घर के बाहर फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि किसी के घायल होने, नुकसान होने या फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अब तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझनपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी के भाई रणजीत सिंह के घर के बाहर फायरिंग किए जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंझनपुर गांव स्थित रणजीत सिंह के आवास के पास गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक जांच में किसी प्रकार के नुकसान या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

भुड़कुड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी के माध्यम से रणजीत सिंह के घर के समीप फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार की क्षति होने की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई लिखित तहरीर भी नहीं दी गई है। ऐसे में घटना की वास्तविकता की पुष्टि के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, स्थानीय लोगों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। एएसपी सिटी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में फायरिंग हुई थी या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें