घायल लेखपाल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बुधवार को राइफल क्लब में आयोजित जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक पोखरी की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सहेड़ी गांव पहुंची। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम पोखरी की पैमाइश और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल में भर्ती लेखपाल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घायल लेखपाल अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इससे उनके सिर पर चोट लगी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।