फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक महीने में ही एनएच-24 का मरम्मत कार्य ठप, गड्ढे में रोज पलट रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर और सैय्यदराजा को जोड़ने वाले 56 किमी लंबा नेशनल हाईवे-24 की मरम्मत का कार्य दस दिनों से ठप है। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 53 करोड़ रुपये हैं। श्रमिकों की कमी और अधिकारियों की उदासीनता के कारण कार्य की प्रगति धीमी है। एनएचएआई ने इस राजमार्ग की मरम्मत के लिए वर्ष 2024 में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को जनवरी 2025 में मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बीते 11 अप्रैल को कार्य शुरु किया गया। मरम्मत कार्य को जनवरी 2026 तक पूरा करना है। एक महीने के अंदर ही काम ठप हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अप्रैल में मरम्मत का कार्य तेजी से शुरु हुआ था। लगा कि सड़क जल्दी ही दुरुस्त हो जाएगी। बताया कि एनएचएआई की तरफ से जगह-जगह एक लेन पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं।
गड्ढों में आए दिन वाहन पलट रहे हैं। ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने प्रशासन से मरम्मत कार्य की जांच कराने की भी मांग की है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों और संसाधनों की अस्थायी कमी के चलते कार्य बाधित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य शीघ्र ही शुरु किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें