फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, पट्टीदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यारेपुर चौराहे पर बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं पट्टीदारी में बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर भाग गया। बड़े भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि सादात थाना क्षेत्र के ठठरा (कौड़ा) गांव निवासी सोनू राजभर (22) और पट्टीदारी के बड़े भाई सुबेदार राजभर (50) एक ही बाइक से बहरियाबाद बाजार खरीदारी के लिए आए थे।
विज्ञापन

सामान खरीदकर दोनों घर जा रहे थे। इसी बीच प्यारेपुर चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया।
जहां इलाज के दौरान सोनू राजभर की मौत हो गई। सुबेदार राजभर का इलाज चल रहा है। वाराणसी में ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कहा कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें