फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता की अलख जगाने निकली पुनर्जागरण यात्रा

Mon, 15 Jun 2015 11:06 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय पुनर्जागरण यात्रा अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय ग्राम्य विकास के संस्थान में सोमवार को किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, पुलिस
विज्ञापन


अधीक्षक वैभव कृष्ण तथा शासी निकाय के सदस्य दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि इस यात्रा से गांवों में स्वच्छता, साक्षरता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इससे गांव का विकास होगा। पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा कि यात्रा

जागरूकता बढ़ाने के दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकारी योजनाओं के प्रति समाज के लोगों को इस यात्रा से बहुत फायदा मिलेगा। प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र ने कहा कि जिले के 25 से 30 प्रतिशत युवाओं को अपने अधिकारों
विज्ञापन


की सही जानकारी नहीं है। विकास के लिए जाति-धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। शासी निकाय के सदस्य दिनेश सिंह ने कहा कि इस यात्रा से गांवों में जागरूकता बढ़ने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसरों की

जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर वाराणसी के युवा समन्वयक अतुल द्विवेदी, छपरा के कपिलदेव राम, गाजीपुर के युवा समन्वयक समरबहादुर सिंह, अंगद सिंह यादव, वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद वर्मा, नागेंद्र, पारसनाथ यादव, पंकज

 सिंह, कालीचरन, ऋषिकेश सिंह, अमरनाथ यादव, सिद्धार्थ मालवीय, विनोद राय आदि मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में वेलफेयर क्लब की मानसी वर्मा, घूरलाल और साथियों की ओर से प्रस्तुत धोबिया नृत्य को लोगों ने खूब

सराहा। संचालन सहायक नोडल अधिकारी सुभाषचंद्र प्रसाद और आभार केंद्र की उप निदेशक डा, ज्योत्सना ने जताया।

पुनर्जागरण यात्रा अभियान सम्पूर्ण राष्ट्र के 20 राज्यों के सौ जिलों में 10 हजार गांवों को लक्षित कर प्रत्यक्ष रूप से डेढ़ और अप्रत्यक्ष रूप से 15 करोड़ युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश में 18 जिलों के 18 सौ गांवों के प्रत्यक्ष रूप

से एक लाख 80 हजार और अप्रत्यक्ष रूप से 18 लाख युवाओं को लक्षित किया जाएगा। जिले के 16 विकास खंडों के सौ गांवों में यात्रा अभियान का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें