फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने पेेंशन के लिए दिया धरना

Mon, 15 Jun 2015 11:01 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के पूर्व सैनिकों ने सोमवार को एक रैंक, एक पेंशन की मांग को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरना सभा में भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन सुरेंद्र बहादुर राय ने कहा कि पूर्व सैनिक एक रैंक एक पेंशन की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन भारत सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया। केंद्र सरकार पर

पूर्व सैनिकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करती है तो पूर्व सैनिक बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले के सबसे अधिक लोग सेना में हैं। यहां पूर्व
विज्ञापन


सैनिकों की संख्या भी अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक है। एक परमवीर चक्र, एक महावीर चक्र, कई शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र और अनेक पदक यहां के सैनिकों के नाम हैं। इसके बाद भी यहां के पूर्व सैनिकों की उपेक्षा की जा रही है। धरना के बाद

तहसीलदार सदर को मांगपत्र सौंपा गया। धरना सभा को मारकंडेय सिंह, शिवानंद सिंह, हृदयनारायण यादव, श्रीकृष्ण राय, जयशंकर राय, वीरबहादुर सिंह, रामजी प्रसाद, रामव्यास राय, अक्षय कुमार ठाकुर, अनारुद्दीन, रमाशंकर, नंदकिशोर,
विज्ञापन


शिवप्रकाश सिंह, माया प्रसाद, इंद्रसन, सर्वजीत सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र बहादुर राय ने सभी पूर्व सैनिकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें