फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाएंगे अतिक्रमण, दिलाएंगे जाम से निजात

Fri, 11 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को एक बार फिर मंथन किया गया। अधिकारियों और व्यापारी नेताओं के बीच एसडीएम सदर कार्यालय में हुई बैठक में सड़क पटरियों से अतिक्रमण हटवाने, शहर में दिन में आटो
विज्ञापन


रिक्शा और ट्रैक्टर का प्रवेश वर्जित करने और मिश्र बाजार स्थित सब्जी व पनीर मंडी को ददरीघाट में स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

एसडीएम सदर कार्यालय में हुई बैठक के दौरान शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम सदर नेहा प्रकाश ने व्यापारी नेताओं से सुझाव मांगा। इस दौरान यह बात सामने आई कि मिश्र बाजार में

स्थित सब्जी और पनीर मंडी के चलते जाम की समस्या पैदा होती है। सड़क की पटरियों पर सब्जी की दूकानें लगने और खरीदारों की भीड़ जुटने से सड़क सिकुड़ सी जाती है। नतीजतन जाम लग जाता है। सुझाव दिया गया कि अगर
विज्ञापन


मिश्रबाजार से सब्जी मंडी और पनीर मंडी को ददरीघाट पर स्थापित कर दिया जाए तो जाम से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फकर खां ने कहा कि सब्जी मंडी और पनीर मंडी के लिए ददरीघाट में प्रशासन
स्थान दिलाए।

बैठक में यह तय किया गया कि सड़क पटरियों पर दूकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए 17 दिसंबर से अभियान चलाया जाएगा। दूकानदारों द्वारा सड़क पटरियों पर अतिक्रमण किए जाने से चीतनाथ,

लालदरवाजा, मिश्राबाजार, महुआबाग, सकलेनाबाद आदि क्षेत्र में अक्सर जाम लगता है। जाम का एक कारण दिन शहर में आटो रिक्शा और ट्रैक्टर का प्रवेश होना भी है। यह तय किया गया कि दिन में आटो रिक्शा और ट्रैक्टर का शहर

में प्रवेश वर्जित किया जाएगा। बैठक में  एसडीएम सदर नेहा प्रकाश, नगर पालिका प्रशासक एके सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन सिंह, सीओ सिटी वेदप्रकाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें