समाजसेवी रमाकांत राय की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव अवथहीं में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे आदर्श समाज की स्थापना के लिए उम्र भर संघर्ष करते रहे। वे सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थे। इन दोनों शब्दों की राजनीति हो रही है लेकिन उससे समाज का भला नहीं
होना है। विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि वे किसान होने के साथ एक संत थे। इस अवसर पर अतुल राय, पूर्व प्रमुख शारदा नंद राय, विरेंद्र यादव, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद, विरेंद्र राय, शंभूनाथ एकेला, पारस नाथ राय, राधेमोहन यादव, विक्रमा यादव, जयगोविंद राय, रमेश राय, दिवाकर राय, रामनाथ ठाकुर, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे। श्रद्घांजलि सभा के बाद उनके पुत्र शिवकुमार ने कई लोगों को सम्मानित किया। अंत में आभार प्रधान पति श्रीराम राय ने व्यक्त किया।