फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और गरीबों के नेता थे कैलाश : अखिलेश

Thu, 11 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और किसानों तथा गरीबों के नेता थे। कैलाश के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रामकरन यादव दादा के बाद कैलाश यादव पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने पार्टी की तरक्की के लिए समर्पित भावना से कार्य किया।
विज्ञापन


बुधवार को जैतपुरा स्थित आवास पर पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवार को सांत्वना देने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कैलाश यादव बड़े नेता थे। मंत्री होने के बाद भी वह बेहद सहज थे और गांव रहकर लोगों की फरियाद सुनते थे। पार्टी ने एक बड़ा नेता खो दिया है। इससे पहले हमने रामकरन यादव दादा को खोया था। उन्होंने कहा कि कैलाश यादव ने पूरे प्रदेश में पंचायती चुनाव सकुशल तरीके से संपन्न कराया। उनकी कमी पार्टी को खलती रहेगी। जैतपुरा में करीब 45 मिनट रहने के बाद मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें