हौसला मिलने के बाद जुटाई हिम्मत
आरोप है कि शैतान हटाने के नाम पर उसे अपने किलेनुमा मकान के एक कमरे में ले गया। वहां अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर कहा कि तुम्हें इस्लाम कबूल करना होगा और मुझे समर्पण करना होगा, नहीं तो मैं तुम्हे और तुम्हारे परिवार को खत्म करवा दूंगा।
माता-पिता ने बढ़ाया हौसला तो थाने पहुंची पीड़िता के मुताबिक वो किसी तरह बचकर निकली और काफी डर गई थी। इसके बाद उसने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। उन्होंने हौसला दिया तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए हिम्मत जुटा सकी।
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।