फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सब्बलपुर कला में बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री

विज्ञापन
जमानिया के देवडी गांव में पीडित परिवार को सांकेतिक चेक देती पूर्व विधायक सूनीता सिंह। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सब्बलपुर कलां गांव में बृहस्पतिवार को 140 जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किया गया। पूर्व विधायक सुनीता सिंह और एसडीएम निधि ने पीड़ितों को सामग्री सौंपी। राहत सामग्री पाकर प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों से पूरी सतर्कता बरतने, खुद सुरक्षित रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
एसडीएम निधि ने बताया कि प्रशासन गंगा के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर बनाए हुए है। क्षेत्र में बाढ़ राहत शरणालय और चौकियां पूरी तरह सक्रिय हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक टीमें लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर रही हैं, इससे आपात स्थिति में त्वरित मदद पहुंचाई जा सके। इस मौके पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक रामराज, लेखपाल रमेश सोनकर, ग्राम प्रधान जज, अमीन संघ तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक शाह आलम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें