फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से मिली राहत

Wed, 06 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बा‌र‌िश का हाल
विज्ञापन
रविवार की रात से बारिश का जो क्रम शुरू हुआ, वह मंगलवार पूरे दिन जारी रहा। बदली के बीच पूरे दिन रह-रह कर बारिश होती रही।  बारिश होने से से गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली, हालांकि लगातार बारिश से जिंदगी की    रफ्तार धीमी पड़ गई। पिछले 24 घंटों को दौरान 48.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन



पिछले दिनों गर्मी और उमस हर कोई परेशान था। गर्मी से बेहाल लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे थे। रविवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद घंटों धीमी बारिश का क्रम बना रहा। सोमवार को पूरे दिन बदली के बीच तीन बजे घंटे हल्की बारिश हुई। रात करीब 11 बजे से धीमी और तेज बारिश का जो सिलसिला  शुरू हुआ, वह मंगलवार को पूरे दिन जारी रहा। लगातार बारिश होने से मौसम ठंडा होने पर एक तरफ जहां गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए, वहीं लगातार बारिश से आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।


बारिश की वजह से रास्तों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। मार्गों पर वहीं लोग आवागमन करते दिखाई दिए, जिनकी कुछ मजबूरी थी। मौसम का मिजाज देख अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। आवागमन करने वाले जिन लोगों के पास बारिश से बचाव का साधन नहीं था, वह सुरक्षित स्थानों पर खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन



जब उन्हें ऐसा लगा कि बारिश बंद नहीं होने वाली तो वे भीगते हुए गंतव्य को रवाना हुए।  रेवतीपुर के बलुआ टोला के पास करीब तीन फीट पानी लगा। ट्रक और ट्रैक्टर तो किसी तरह पिकअप के बीच पानी के बीच से निकलते रहे, लेकिन छोटे चार पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से पानी के बीच से निकल सके।
रेवतीपुर स्थित यूबीआई बैंक के पास पानी के बीच स्कार्पियो सड़क के गड्ढे में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद वाहन में सवार लोगों ने अन्य लोगों की मदद से वाहन को पानी के बीच से निकाला। लगातार हो रही बारिश से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें और गलिया ताल-तलैया बन गई। इस दौरान जहां आवगमन करने वालों को फजीहतों का सामना करना पड़ा, वहीं कइयों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें