फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रिलायंस लगाएगा बेवरेज प्लांट, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
अवथहीं औद्योगिक क्षेत्र में भूमि का निरीक्षण करते रिलायंस ग्रुप के अधिकारी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। रिलायंस ग्रुप अवथही औद्योगिक परिक्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये का बेवरेज प्लांट स्थापित करने की तैयारी में है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से जिले के करीब 1000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को रिलायंस समूह के तकनीकी विशेषज्ञों की दो सदस्यीय टीम ने अवथही स्थित औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर करीब 100 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। टीम ने प्लांट स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल का बारीकी से जायजा लिया और उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया।
विज्ञापन

निवेश मित्र आकाश राय ने बताया कि अवथही में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) द्वारा लगभग 368 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। इसी क्षेत्र में रिलायंस समूह अपनी बड़ी निवेश योजना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। निरीक्षण टीम का नेतृत्व डॉ. सोमेश शुक्ला (रीजन हेड, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड) कर रहे थे। उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, कनेक्टिविटी और औद्योगिक संभावनाओं का गहन अध्ययन किया। इस प्रस्तावित प्लांट को जिले के औद्योगिक परिदृश्य के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ यह निवेश क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें