सेमरा एवं शिवरायकापुरा के कटान पीड़ितों ने गुरुवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र तहसीलदार उमेशचंद्र निगम को सौंपा।
धरना सभा में कटान पीड़ितों ने कहा कि पीड़ित विस्थापित कैंपों में खानाबदोश की जिंदगी जीने को विवश हैं। शासन की ओर से कटान पीड़ितों को भूमि आवंटित करने के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए है। कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी पहली सूची में 377 एवं दूसरी सूची में पीड़ित परिवारों की संख्या 558 दिखाई गई है।
सभी कटान पीड़ितों को एक सप्ताह के अंदर जमीन मुहैया कराने की मांग की। इस मौके पर गांव बचाओ आंदोलन के संयोजक प्रेमनाथ गुप्त, काशीनाथ उपाध्याय, बबुआ प्रजापति, सुदर्शन प्रजापति, महेंद्र यादव, सूबेदार चौधरी, डा. योगेश गुप्त, मनोज राय, लोरिक यादव, नीलम पटेल, लालजी यादव, हरिशंकर यादव, ईश्वरचंद्र पटेल, रमाशंकर पटेल, लल्लन यादव, आशा, अंजू, राधा, कमलेश उपाध्याय आदि थे।