फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से बंद की जाए ऋण की वसूली

Fri, 10 Apr 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय एवं महामंत्री तथा मीडिया प्रभारी बासुदेव पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल से मिला। इस दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित पत्रक डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन



पत्र से बताया कि उत्तर प्रदेश एवं पूर्वांचल में गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, मिर्जापुर आदि जिलों में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों की भारी बर्बादी हुई है। जिससे किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। जिलाधिकारी से मांग की गई कि किसानों के समस्त देयकों की वसूली तत्काल प्रभाव से स्थगित करें और  समस्त कृषि ऋणों को माफ किया जाए। दल  में राधेश्याम कुशाहा, सुधाकर सिंह, रामाशीष राम, सुनील सिंह, अनिल कुमार पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें