फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चोरी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति बरामद, पुजारी गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात नियाजी मुहल्ला स्थित प्राचीन राधेकृष्ण  मंदिर परिसर से डेढ़ वर्ष पूर्व चोरी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ मंदिर  के पुजारी राजन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मूर्ति काले रंग के दुर्लभ पत्थर की है। पुलिस पुजारी से पूछताछ कर रही है। उधर, पुजारी ने खुद को बेगुनाह बताया है।
विज्ञापन


नियाजी मुहल्ला स्थित राधे-कृष्ण  मंदिर का ताला तोड़कर 19 नवंबर 2014 को राधे-कृष्ण की मूर्ति चोरी की गई  थी। इस मामले में कोतवाली में चोरी की रिर्पोट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले  की छानबीन कर रही थी। गुरुवार की रात कोतवाली प्रभारी केके मिश्र को मुखबिर से सूचना  मिली की मंदिर से चोरी गई कृष्ण की मूर्ति मंदिर के पुजारी राजन तिवारी ने मंदिर  परिसर में ही छिपाकर रखी है।

 इसके बाद वह कोतवाली के गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजेश  त्रिपाठी, दरोगा श्रीप्रकाश त्रिपाठी और सुभाष सिंह मय पुलिस फोर्स के  मंदिर पर पहुंचे और पुजारी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पुजारी राजन तिवारी की निशानदेही पर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण की छिपाकर रखी गई श्रीकृष्ण की मूर्ति बरामद कर ली गई है।  पुजारी की निशानदेही पर पुलिस ने मूर्ति को बरामद कर लिया और पुजारी को कोतवाली ले आई। इसकी जानकरी होते ही  नियाजी मुहल्ले बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी  केके मिश्र ने बताया कि चोरी गई राधे कृष्ण की मूर्तियों में श्रीकृष्ण की मूर्ति बरामद कर ली गई है। उधर, मंदिर के पुजारी राजन तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि वह बेगुनाह है। जल्द ही राधे की मूर्ति भी बरामद कर  ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि नियाजी स्थित राधा कृष्ण मंदिर दो सौ वर्ष पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें