फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोचिंग में रखे रिकॉर्ड पुलिस ने सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तीन मुकदमे दर्ज होने के बाद भी लगातार आ रहीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोचिंग संचालक की ऑफिस में रखे रिकार्ड को सोमवार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेवतीपुर थानाक्षेत्र के परमानंदपुर उर्फ नगदीलपुर में एक कोचिंग संचालक कई वर्षों से आर्मी और अन्य विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से संपर्क करता है। उसके साथ कई लोग भी हैं, जो बेरोजगारों को बताते हैं कि उसकी काफी पकड़ है और वह पैसे लेकर नौकरी लगवा देता है। नौकरी पाने की लालच में उसने 10-13 लाख रुपये लेता है। उन्होंने भी नौकरी के लालच में दस लाख रुपये दे दिया। इस तरह के लगातार आ रहीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए रेवतीपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर आरोप लगाने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। इसे देखते हुए सोमवार को सीओ रामकृष्ण तिवारी, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशचंद्र राय, विवेचक उपनिरीक्षक अजय पहुंचे और कोचिंग के ऑफिस में रखे अभिलेख सीज कर दिए। उनका कहना था कागजात छेड़छाड़ न करने पाए और जांच के लिए जरूरी हर तरह के डाक्यूमेंट को पुलिस अपनी कस्टडी ले सके इसके लिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें