फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िमली नई मशीन, जिले में ही हो जाएगी जांच

Fri, 26 Feb 2016 12:29 AM IST
गाजीपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब उनके (बलगम का विस्तृत रूप) कल्चर की जांच जनपद में भी हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जीन एक्सपर्ट मशीन जिला क्षयरोग विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


लाखों रुपये लागत की इस मशीन से मरीजों के कल्चर की जांच आसानी के साथ हो सकेगी। यही नहीं उन्हें रिपोर्ट भी जल्द मिल सकेगी। सरकार की तरफ से आम जन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना के साथ ही उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।


 मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर) घातक टीबी की बीमारी से पीड़ित मरीजों के कल्चर की जांच अभी तक वाराणसी स्थित बीएचयू में होती रही है। विभागीय कर्मचारी मरीजों के कल्चर लेकर यहां से वाराणसी जाते थे। इसके बाद वहां कल्चर की जांच होती थी। ऐसे में रिपोर्ट मिलने में कई दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन



सरकार की ओर से कार्टरिज बेस्ड न्यूक्लिक एसिड एप्लीकेशन टेस्ट (सीबीएनएएटी) के लिए जीन एक्सपर्ट मशीन जिले को उपलब्ध करा दी गई है। अभी तक यह सुविधा प्रदेश के गिनती के जिलों में ही उपलब्ध थी। इन जिलों के साथ ही उपचार की इस आधुनिक सुविधा की सौगात गाजीपुर को भी मिल गई है।


जीन एक्सपर्ट मशीन की बाजार में लागत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। गुरुवार को सीएमआे कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह के निर्देशन में इसका शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें