बीते वित्तीय वर्ष में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से जिले को
रेलवे के क्षेत्र में सौगातों की बारिश हुई है। आगामी रेल बजट से आम लोगों
को और भ्ाी उम्मीद है, उनका कहना है कि पूर्व में दी गई सौगातों को युद्ध
स्तर पर पूरा करने का कार्य किया जाए।
स्टेशनों को खूबसूरत बनाने और
यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दिशा में कार्य प्रगति पर है,
जो आने वाले वित्तीय वर्ष में पूरे होने की उम्मीद है, वहीं जिले में
प्रशिक्षण संस्थान, गोदाम बनाने आदि के कार्यों में भी तेजी आएगी।
रेल मंत्रालय मिलने के बाद सिन्हा ने जिले की जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों
पूरा करने का काम किया है। उन्होंने छोटे-बड़े स्टेशनों की दशा सुधारने के
साथ ही वर्षों पहले समाप्त किए गए सिधौना हाल्ट स्टेशन को फिर हाल्ट बनाया
गया।
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लांज का निर्माण कार्य पूरा
हो गया है। शहर के अफीम फैक्ट्री के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान,
वाशिंग पिट, गाजीपुर घाट स्टेशन स्थित वातानुकूलित सब्जी भंडारण गृह,
गाजीपुर सिटी से औड़िहार तक रेल मार्ग का दोहरीकरण का शिलान्यास हो चुका
है। दोहरीकरण का काम शुरू भी हो चुका है। बलिया से गाजीपुर तक रेल लाइन का
विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गाजीपुर सिटी स्टेशन के
प्लेटफार्म का विस्तारीकरण, फुट ओवरब्रिज का निर्माण का काम चल रहा है।
स्वचालित सीढ़ी का फाउंडेशन तैयार हो रहा है। सिटी स्टेशन पर नि:शक्तों के
लिए गोल्फ कार की सुविधा प्रदान की गई। स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा भी
लोगों को मिल रही है। गंगा पर पुल निर्माण कराकर ताड़ीघाट को गाजीपुर से
जोड़ने की कवायद चल रही है। इसके लिए पिछले दिनों आरबीएनएल के सीएमडी ने
सर्वे किया था। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर कुल 22 ट्रेनों का ठहराव होता है।
रेल राज्य मंत्री बनने के बाद मनोज सिन्हा के प्रयास से बलिया से वाराणसी
सिटी और गाजीपुर से जौनपुर होते वाराणसी तक के लिए डेमू ट्रेन का परिचालन
शुरू हुआ।
रेल राज्य मंत्री ने फिर सिधौना को हाल्ट स्टेशन बनाया। युसुफपुर
रेलवे स्टेशन: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के प्रयास से स्टेशन के
प्लेटफार्म संख्या एक का विस्तारीकरण किया जा रहा है। प्लेटफार्म के पुराने
शेड को बदलकर नये आधुनिक शेड लगाए गए हैं।
प्लेटफार्म पर एलसीडी डीसप्ले
बोर्ड, इलेक्ट्रानिक घ्वनि विस्तारक यंत्र एवं खंभों पर मोबाईल चार्ज के
लिए पोर्ट लगाए गए हैं। प्लेटफार्म संख्या दो ऊंचा करने समेत अन्य सुविधाओं
के लिए दो करोड रुपये स्वीकृत हुए हैं। फुट ओवरब्रिज का टेंडर होने के
बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है।
जखनिया रेलवे स्टेशन : बीत रहे वित्तीय सत्र
में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने जखनिया रेलवे स्टेशन को भी सौगात दी।
वाराणसी भटनी रेलखंड के ही प्रमुख रेलवे स्टेशन जखनिया के प्लेटफार्म
संख्या एक का 102 मीटर विस्तार के साथ उच्चीकृत कर किया जा रहा है।
प्लेटफार्म संख्या दो का 510 मीटर विस्तार किया जा रहा है। पैदल उपरगामी
पुल का निर्माण किया जा रहा है। सादात रेलवे स्टेशन: इस स्टेशन पर
प्लेटफार्म संख्या-1 का उच्चीकरण किया जा रहा है, वहीं लो लेवल प्लेटफार्म
संख्या -2 का 580 मीटर विस्तार करने के साथ उसे ऊंचा बनाने का काम चल रहा
है।
10 अदद पीपी छाजनों एवं आरसीसी बेंचों की व्यवस्था की जा रही है। सादात
रेलवे स्टेशन पर ही तीसरी रनिंग लाइन का निर्माण प्रारंभ करा दिया गया है।