फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटी-पुरानी किताबों से ही पड़ेगा पढ़ना  

Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शिक्षण सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन पुस्तकों का आवंटन नहीं हो सका है। नई पुस्तकों के प्रकाशन का टेंडर न होने के कारण विभाग बच्चों से पुरानी किताबें एकत्र कर उन्हें बच्चों को मुहैया कराने की तैयारी में है। मगर पुराने छात्रों से किताबें एकत्र करना जितना कठिन है उससे कहीं अधिक मुसीबत बच्चों के लिए पुरानी किताबों से पढ़ाई करना साबित होगा। जिले के 1953 विद्यालयों में दो लाख 92 और 802 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 59999 बच्‍चे अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन



प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को एक दशक से मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मुहैया करा रही है, लेकिन वर्तमान शैक्षिक सत्र में इन पुस्तकों का आवंटन अधर में है। अभी नई पुस्तकों के प्रकाशन का टेंडर तक नहीं हो सका है। ऐसे में नई पुस्तकें जुलाई में उपलब्ध होने की संभावना है। अप्रैल का एक सप्ताह बीतने को है। विभाग पुस्तकेें उपलब्ध न करा पाने की कमी को छिपाने के लिए पिछले सत्र के अध्ययनरत बच्चों से उनकी किताबें एकत्रित कर उसे ही वर्तमान सत्र में बांटने का प्रयास कर रहा है, हालांकि यह काम बेहद कठिन है। पुरानी किताबों के कई पन्ने फट चुके हैं।

कई बच्चों की किताबों के एक से तीन चार अध्याय तक के पन्ने गायब हो चुके हैं। अगर ऐसी किताबें जुटा कर बांट भी दी जाएं तो बच्चे शुरू के अध्यायों की पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।  प्रत्येक शैक्षिक सत्र में मुफ्त पाठ्य पुस्तकें वितरित करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी समय से किताबें उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। अक्सर सत्र शुरू होने के तीन माह बाद किताबें वितरित की जाती हैं। पिछले कई सत्रों में अक्तूबर तक किताबेें बंटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें