फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालकों ने हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
विज्ञापन
जंगीपुर में पार्किग शुल्क को लेकर चक्का जाम करते आटो यूनियन के सदस्य।
विज्ञापन
 नगर पंचायत की ओर से रोड टैक्स बढ़ाए जाने से नाराज आटो चालकों ने आटो चालक संघ के बैनर तले मंगलवार को मंडी परिषद और यादव मोड़ के पास चक्काजाम किया। आटो चालकों का नेतृत्व पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव ने किया। दोनों स्थानों पर एक-एक घंटे तक चले चक्काजाम के दौरान हाईवे (गाजीपुर-मऊ मार्ग) पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम स्थल पर आटो चालकों ने प्रदर्शन भी किया। दोपहर 12 से दो बजे तक चले जाम को सीओ सिटी वेदप्रकाश ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर खत्म कराया।   
विज्ञापन



नगर पंचायत की ओर से प्रतिदिन की दर से रोड टैक्स को बढ़ा कर प्रति चक्कर दस रुपये किए जाने से नाराज आटो चालकों ने पिछले दिनों सीओ सिटी को पत्रक दिया था। कार्रवाई न होने पर आटो चालकों ने मंगलवार को जंगीपुर स्थित मंडी परिषद के पास 12 बजे चक्काजाम कर दिया। एक घंटे तक जाम करने के बाद आटो चालक यादव मोड़ पर पहुंचे जहां जाम लगा दिया। यहां जाम दो बजे तक चला। इस दौरान आटो चालकों का नेतृत्व कर रहे पीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि टाउन एरिया में पहले रोड टैक्स के रूप में 5 रुपये आटो चालकों से लिया जाता था। कुछ दिन पहले टाउन एरिया की ओर से टैक्स के रूप में लिए जाने वाले पैसे को दोगुना करते हुए 10 रुपये प्रति आटो प्रति चक्कर कर दिया गया। रोड टैक्स में हुई बढ़ोतरी का कम करने के लिए चार दिन पहले उच्चधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था।


इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने रोड टैक्स कम करने का आश्वासन देते हुए आज वार्ता करने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि जब आटो यूनियन के सदस्य और पदाधिकारी नगर अध्यक्ष से वार्ता करने सुबह दस बजे नगर पंचायत पहुंचे तो अध्यक्ष वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद रोड टैक्स कम करने के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष से फोन पर वार्ता की गई। उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता चलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। सीओ सिटी वेदप्रकाश पहुंचे और चक्काजाम खत्म करने की अपील की लेकिन आटो चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। इस पर अमरजीत यादव ने पुराने रोड टैक्स को बहाल करने की मांग की। साथ नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में निर्णय के बाद ही रोड टैक्स के संबंध में कोई फैसला लेने की मांग की। इस पर सीओ सिटी ने यूनियन के सदस्यों, आटो चालकों और पीजी कालेज अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से बात कर टैक्स कम कराने और टैक्स वसूलने को लेकर आटो चालक से मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें