मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक समता भवन पर रविवार को हुई। इस मौके पर एक बूथ बीस यूथ के गठन, विधानसभा तथा जिला सम्मेलन आयोजित करने के साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा युवाओं के हित में कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने यूथ ब्रिगेड के कुछ नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे।
इसमें उपेंद्र कुशवाहा को विस अध्यक्ष, संजय यादव, सुगंधलाल बिंद जिला सचिव तथा मो. खालिक जमानिया नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। इस मौके पर गुलाम कादिर राईनी, सदानंद यादव, सुहेल खां, चंद्रिका यादव, मनोज यादव, कमलेश यादव, जुल्फेकार अहमद, इकबाल मंसूर, मो. आकिब, आशुतोष सिंह, राहुल सिंह, सुरेश यादव, फराज अली, रविंद्र यादव आदि मौजूद थे। संचालन मो. तौफीक ने किया।