फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुंदर रथ पर सजा कर भगवान श्रीकृष्ण, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा को नगर भ्रमण कराया गया। स्टीमरघाट जगन्नाथ मंदिर से निकली यह यात्रा मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। इस दौरान लोग रथ खींच कर लोग निहाल हुए। रास्ते भर भगवान के जयकारे और झूमते हुए लोगों का जत्था चल रहा था। जिस स्थान से यह यात्रा गुजर रही थी वहां का माहौल भक्तिमय हो जा रहा था। स्टीमरघाट से चल कर यह यात्रा नखास, फाटक, टाऊनहाल, लालदरवाजा होते हुए शिव मंदिर पहुंची। इस दौरान पुजारी सालिक प्रसाद चौधरी, राम जी, गोपाल, संजय, राधाकृष्णा, मिठाई लाल, बचाऊ गुप्ता, बावन दास, अशोक गोस्वामी आदि लोग यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

सिधागरघाट संवददाता के अनुसार पाली गांव के राधे कृष्ण मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाला गया। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा सहदेउरा से होते हुए पाली पंच मन्दिर तक पहुंचा। दो सालों से कोविड-19 महामारी के बाद इस बार रथयात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ और ढोल बाजा के साथ पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। लोगों का कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें