रसूलन बीबी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते पूर्व सांसद।
आजमगढ़ में 30 अगस्त को कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के शहादत दिवस पर पूर्वांचल के शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सम्मानित किया था। इस दौरान परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी का नाम सम्मानित करने के लिए पुकारा गया, लेकिन उनकी जगह दूसरे को सम्मानित कर दिया गया था।
इस बात की जानकारी होने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। रविवार को आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, प्रमोद यादव ने शहीद की पत्नी रसूलन बीबी से क्षमा मांगते हुए शाल और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही शहीद के पौत्र जमील आलम और सलीम आलम को भी मोमेंटो दिया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा की वीर अब्दुल हमीद की शहादत हमेशा याद रहेगी। इस मौके पर रामप्रवेश यादव, जीतबहादुर यादव, राघवेंद्र यादव, रामवृक्ष यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख गरीब राम, केशव यादव, अनिल यादव उपस्थित थे।