भड़सर। बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इनवा तियरा में आयोजित सीमा यादव ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रसूलाबाद और रायपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रसूलाबाद ने 42 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। रसूलाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। टीम की ओर से मो. पठान ने मात्र 18 गेंदों में 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर की टीम 6 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 64 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए मो. पठान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इससे पहले फाइनल मैच का उद्घाटन युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया।