वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर हथियार लहराते भाग गए। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और गंभीर रूप से घायल शिवमूरत राजभर को उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में आसपास थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन जारी है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
देश सेवा की जज्बा लिए शिवमूरत राजभर सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। इसके लिए वो जिम भी जाता था, लेकिन उसे क्या पता कि उसका सपना अधूरा रह जाएगा। हत्या की घटना ने परिवार ही नहीं पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। हत्यारों ने जहां मां की गोद सूनी कर दी, वहीं एक वृद्ध पिता का सहारे को छीन लिया। पुत्र के शव से लिपटकर बिलख रहे भूतपूर्व सैनिक पिता के आंखों से गिर रहे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
बस्तपुर गांव निवासी शिवमूरत राजभर (24) चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई शिव प्रसाद की शादी हो चुकी है। शिवमूरत के पिता विंध्याचल राजभर भूतपूर्व सैनिक हैं। जिनकी तरह वह भी देश की सेवा के लिए फौज में जाने का सपना संजोए तैयारी कर रहा था। मां चिंता देवी भी अब बेटे के शादी को लेकर सोचने लगी थी। लेकिन, भाग्य में तो मंजूर कुछ और ही था।